प्रेम: दृष्टिकोण, ना की केंद्रीकरण
कल वेलेंटाइन डे है। इसलिए कई लड़के लड़कियां, सारी दुनिया को भूल कर अपने प्रेमी जोड़ के लिए दिन को खास बनाने में मशगूल है। इस तरह के लोग इतना ज्यादा केंद्रित हो जाते हैं कि ना किसी दोस्त को टाइम देते ना ही परिवार वालों से बात करते। मेरे ख्याल से वे शायद प्रेम को समझ ही नहीं पाते। या फिर मेरी ही सोच इतर है।
मनिष कुमार
काॅलेज ऑफ काॅमर्स, पटना।
काॅलेज ऑफ काॅमर्स, पटना।
क्योंकि प्रेम किसी एक व्यक्ति से हमारे संबंधों का नाम नहीं है।
यह एक दृष्टिकोण है, एक चारित्रिक रुझान है जो किसी व्यक्ति के साथ-साथ पूरी दुनिया से हमारे संबंधों को अभिव्यक्त करता है।
वह केवल एक लक्ष्य और उसके साथ के संबंधों का नाम नहीं है।
यदि एक व्यक्ति केवल दूसरे एक व्यक्ति से प्रेम करता है और अन्य सभी व्यक्तियों में उसकी रुचि नहीं है, तो उसका प्रेम, प्रेम न होकर उसके अहम या लालच या हवस का विस्तार मात्र है।
फिर भी ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि प्रेम एक 'लक्ष्य' है न कि एक 'क्षमता'।
वे समझते हैं और भूल भी करते हैं कि यदि वे केवल अपने 'प्रेमी' या 'प्रेमिका' से ही प्रेम करते हैं, तो यह उनके प्रेम की गहराई का प्रतीक है।
इसका मतलब है कि वे प्रेम को एक गतिविधि के रूप में देखते है, 'आत्मा की एक शक्ति' के रूप में नहीं देखते।
उन्हें लगता है कि एक 'प्रेमी' या 'प्रेमिका' होने का अर्थ है 'प्रेम' को पा लेना।
यह बिलकुल वैसी ही बात है, जैसे कोई व्यक्ति चित्रकारी करना चाहता है और समझे कि उसे केवल एक प्रेरक विषय की जरूरत है, जिसके मिल जाने पर वह स्वत: ही बढ़िया चित्रकारी कर लेगा। तो वह कभी भी सफल चित्रकार नहीं बन पायेगा।

अगर हम किसी एक व्यक्ति से सचमुच प्रेम करता हूँ तो मैं सभी व्यक्तियों से प्रेम करता हूँ।
किसी से 'प्यार करने का सच्चा अर्थ' यह है कि मैं उसके माध्यम से पूरी दुनिया और पूरी जिंदगी से प्यार करता हूँ।

Comments
Post a Comment